
उत्तराखंड सरकार ने राज्य की सभी महिला कर्मचारियों को करवा चौथ (शुक्रवार) के अवसर पर बड़ा उपहार दिया है। शासन ने इस दिन को महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
सरकारी, गैर-सरकारी और शिक्षण संस्थान सभी में छुट्टी
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और निगमों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।
त्योहार के अवसर पर महिलाओं में खुशी
सरकार के इस फैसले से महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और सायंकालीन पूजा करती हैं। ऐसे में यह अवकाश उन्हें त्योहार की तैयारियों और पूजा में पूर्ण सहभागिता का अवसर देगा।







