आईजी आवास के पास व्यापारी से लूट — बदमाशों ने चाकू की नोक पर छीनी नकदी और मोबाइल

SHARE:

हल्द्वानी। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को दो अज्ञात बदमाशों ने आईजी आवास के निकट एक व्यापारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, निशांत विहार निवासी भवान सिंह नगदली (58) की मटर गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। बुधवार दोपहर वे रोजाना की तरह दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईजी बंगले के पीछे आनंदबाग गली नंबर तीन के पास खड़े दो युवकों में से एक ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया।

पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनके पास से मोबाइल और करीब पाँच हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *