
एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा**
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में फर्जी तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाकर डेमोग्राफी चेंज करने के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में की गई।
मामला दर्ज
14 नवंबर 2025 को तहसीलदार हल्द्वानी श्री कुलदीप पाण्डे द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 259/2025 पंजीकृत किया गया। प्रकरण में धारा 316(5)/318(4)/336(3)/338/61(2) BNS के प्रावधान लगाए गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. मो० फैजान पुत्र फुरकान, निवासी मुस्तफा चौक, नई बस्ती, बनभूलपुरा
2. रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी आस्ताना मस्जिद के पास, वार्ड 26, नई बस्ती, बनभूलपुरा
3. दिनेश सिंह दासपा पुत्र गोकरण सिंह, निवासी धामीपुरा (पिथौरागढ़), हाल निवासी हाईडिल गेट, काठगोदाम, UPCL कर्मचारी, पद – T.G. Second
पूछताछ में बड़े खुलासे
1 मो० फैजान का कूटरचित प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा
फैजान ने बताया कि—
उसने इल्मा पुत्री रईस अहमद के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।
इन दस्तावेजों के आधार पर रईस अहमद के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया।
वह पहले भी ऐसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार करवा चुका है।
2 रईस अहमद ने अपराध स्वीकारा
रईस ने स्वीकार किया कि—
उसने फैजान को फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के बदले आर्थिक लाभ दिया।
गलत दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाया।
इसी फर्जी प्रमाणपत्र का उपयोग कर मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवाया।
3 UPCL कर्मचारी दिनेश सिंह दासपा का खुलासा
दिनेश ने बताया कि—
फैजान पिछले एक वर्ष से उसके संपर्क में था।
वह UPCL तिकोनिया कार्यालय में T.G. Second के पद पर तैनात है।
फैजान के कहने पर उसने 15 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शनों की सत्यापित स्टाम्पयुक्त प्रतियां उपलब्ध कराईं।
प्रत्येक बिल के बदले ₹500/- प्राप्त करने की बात मानी।
ये दस्तावेज फैजान फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने में उपयोग करता था।
आरोपियों की भूमिका और धाराएँ
मो० फैजान व रईस अहमद पर धारा 318(4)/316(5)/336(3)/338/61(2) BNS के साक्ष्य मिले।
दिनेश सिंह दासपा पर धारा 318(4)/61(2) BNS के साक्ष्य पाए गए।
तीनों आरोपियों को
साक्ष्य प्रभावित होने से रोकने
अन्य अपराध रोकने
निष्पक्ष एवं प्रभावी अन्वेषण
के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों को विधि अनुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी एवं कार्रवाई टीम
1. थानाध्यक्ष सुशील जोशी
2. 30नि0 जगवीर सिंह
3. 30नि0 मनोज यादव
4. हे0कानि0 रमेश काण्डपाल
5. कानि0 104 – शितम कुमार
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस







