एसएसपी नैनीताल ने थाना चोरगलिया एवं काठगोदाम के नवीन आवासीय भवनों का किया स्थलीय निरीक्षण

SHARE:

निर्माण कार्यों में परिलक्षित कमियों को दूर करने हेतु कार्यदायी संस्था एवं थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

आज दिनांक 20-11-2025 को डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम एवं थाना चोरगलिया में निर्मित द्वितीय श्रेणी के 06-06 नवीन आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा भवनों के कमरों, रसोई, बाथरूम, छत आदि के निर्माण कार्यों में पाई गई विभिन्न कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली एवं पानी की पर्याप्त आपूर्ति हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कार्यदायी संस्था एवं संबंधित थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देशित किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नवीन आवासीय भवनों के तृतीय तल पर 02 फायर एक्सटिंग्विशर स्थापित करने तथा वाटर लीकेज की संपूर्ण जांच कर सभी कमियों को दूर करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री जयॉक पाण्डे (सहायक अभियन्ता, अस्थायी निर्माण इकाई – मण्डल मुख्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून), श्री हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, श्रीमती दीपा भवन लिपिक, श्रीमती हेमा ऐठानी (पीआरओ) सहित दोनों थानों के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

मीडिया सैल,
नैनीताल पुलिस

 

 

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *