एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित की भव्य परेड

SHARE:

सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु “विजिबल पुलिसिंग” के निर्देश —
वीकेंड में सभी प्रभारी संभालेंगे ट्रैफिक
स्कूल खुलने-बंद होने के समय चीता मोबाइल रहेगी सक्रिय और प्रभावी

25 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिक सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी (IPS) के निर्देशन में आज दिनांक 21.11.2025 को पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य परेड का आयोजन किया गया।
इस दौरान जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता एवं वेपन हैंडलिंग का मूल्यांकन किया गया।

इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों, सभी थाना/चौकी/शाखा प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

👉 बैठक की शुरुआत

एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

👉 उत्कृष्ट कार्य पर 25 कार्मिकों का सम्मान

बेहतर पुलिसिंग में विशेष योगदान देने पर निम्न पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:

1. श्री प्रकाश मेहरा – प्रभारी निरीक्षक भवाली

2. श्री मनोज नयाल – थानाध्यक्ष तल्लीताल

3. श्री दीपक बिष्ट – एसएसआई मल्लीताल

4. उ०नि० श्याम सिंह बोरा – चौकी प्रभारी ज्योलिकोट

5. उ०नि० रविन्द्र राणा – थाना काठगोदाम

6. उ०नि० सुनील धानिक – चौकी प्रभारी पीरूमदारा

7. उ०नि० सुनिता कुंवर – प्रभारी महिला हेल्पलाइन

8. अपर उ०नि० प्रकाश सिंह नगरकोटी – यातायात सैल हल्द्वानी

9. अपर उ०नि० सुनील कुमार – थाना तल्लीताल

10. हे०कानि० तालिब हुसैन – थाना रामनगर

11. हे०कानि० प्रेम नेगी – थाना भीमताल

12. हे०कानि० मंजीत सिंह – थाना चोरगलिया

13. हे०कानि० गणेश राम – पुलिस लाइन नैनीताल

14. कानि० योगेश कुमार – थाना काठगोदाम

15. कानि० भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा – SOG

16. कानि० संतोष बिष्ट – SOG

17. कानि० राजेन्द्र जोशी – चौकी भुजियाघाट

18. कानि० चालक दीपक जोशी – चौकी भुजियाघाट

19. कानि० धर्मेन्द्र साहनी – चौकी ज्योलिकोट

20. कानि० नरेन्द्र धामी – साइबर सैल

21. कानि० बलवंत सिंह – थाना मुखानी

22. कानि० चालक सुरेन्द्र नैनवाल – थाना बनभूलपुरा

23. कानि० विरेन्द्र गोले – थाना भीमताल

24. कानि० विनोद कुमार – सूचना सैल हल्द्वानी

25. कानि० सुनील टम्टा – पुलिस लाइन

👉 समीक्षा बैठक में एसएसपी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

1 ग्राउंड जीरो पर पुलिसिंग को और मजबूत करें

सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि
✔ अपराधों पर सख्त अंकुश लगाया जाए
✔ हर शिकायतकर्ता को त्वरित न्याय मिले
✔ अराजक तत्वों व गुंडा प्रवृत्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाए

2 कर्मचारियों के वेलफेयर पर विशेष जोर

✔ यात्रा भत्ता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान
✔ वेतन विसंगतियों का तुरंत समाधान

3 कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग

एसपी नैनीताल और एसपी हल्द्वानी को सख्त निगरानी रखने के निर्देश।

4 निरोधात्मक कार्यवाही तेज करें

✔ NDPS
✔ आबकारी
✔ जुआ
✔ व अन्य अधिनियमों में अधिक से अधिक कार्रवाई

5 ट्रैफिक मैनेजमेंट — वीकेंड में सभी प्रभारी सड़क पर

✔ पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक प्लान मजबूत करें
✔ डाइवर्जन, स्टॉपेज, पार्किंग एरिया पर विशेष फोकस
✔ बेलबाबा से सुशीला तिवारी तक कोई भी वाहन अनावश्यक खड़ा न रहे (हल्द्वानी/टीपी नगर)

6 संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद

सभी CO अपने सर्किल में मीटिंग कर
✔ ट्रैफिक की प्रमुख समस्याओं पर फीडबैक लें
✔ समाधान निकालें

7 छात्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

✔ स्कूल खुलने-बंद होने के समय चीता मोबाइल सक्रिय रहे
✔ बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए

 

👉 बैठक में उपस्थित अधिकारी

एसपी क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चन्द्रा
एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल
एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल
सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी
सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे
सीओ नैनीताल श्री अमित कुमार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार
निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेंद्र शर्मा
अन्य सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू/पीएसी/SDRF प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *