
सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंगलवार को उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।
अजय भट्ट ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा तक दिवाकर भट्ट का योगदान अविस्मरणीय है। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रमुख नेता के रूप में उन्होंने हर चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सरल छवि और संघर्षशील व्यक्तित्व को सदैव याद किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। दिवाकर भट्ट का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ॐ शांति
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







