कैंची धाम यात्रा रूट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: 30 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से लागू डायवर्जन प्लान

SHARE:

नैनीताल, 30 नवंबर 2025 (रविवार) — श्री कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने रविवार को विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुबह 08:00 बजे से वाहनों के अधिक दबाव पर पर्यटक वाहनों और भारी वाहनों पर रूट परिवर्तन लागू किया जाएगा।

मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन / पार्किंग व्यवस्था

1 नैनीताल / ज्योलिकोट से कैंची धाम जाने वाले वाहन

सभी पर्यटक वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

2  भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक

पर्यटक वाहन विकास भवन, भीमताल में पार्क होंगे।

शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

3  हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन

भारी वाहन भीमताल–खुटानी–मुक्तेश्वर–रामगढ़ होकर आगे जाएंगे।

4 ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन

वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास–तिरछाखेत–खुटानी–मुक्तेश्वर होकर जाएंगे।

भीड़ अधिक होने पर वाहन गेठिया क्षेत्र में रोक दिए जाएंगे।

5 अल्मोड़ा / रानीखेत / बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन

भारी वाहन क्वारब–रामगढ़–मुक्तेश्वर–खुटानी–भीमताल होकर हल्द्वानी जाएंगे।

आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा।

6 आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहन

सब्जी, फल, गैस, ईंधन, दूध आदि से जुड़े वाहनों का आवागमन निरंतर जारी रहेगा।

 

 

 महत्वपूर्ण नोट

वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

 

मीडिया सेल,
नैनीताल पुलिस

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *