
हल्द्वानी | 29 दिसम्बर 2025 (सूवि)
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार पूर्वाह्न तहसील हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार/नायब तहसीलदार न्यायालय से संबद्ध भू-राजस्व अभिलेख कक्ष में दो प्राइवेट व्यक्ति पब्लिक डीलिंग करते पाए गए, जबकि मौके पर कोई अधिकृत सरकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं था।
न्यायालयीन फाइलें अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे न्यायिक प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बताया।
डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नैनीताल को प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में प्राइवेट व्यक्तियों की पहचान, उनकी भूमिका, फाइलों तक पहुंच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तथा आपराधिक पहलुओं की भी जांच होगी।
जांच रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







