हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के वीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग

SHARE:

हल्द्वानी
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारियों को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा वीआईपी ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आम्रपाली कॉलेज, हल्द्वानी के सेमिनार हॉल में ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध, प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल तथा आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शालीनता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, सीएफओ नैनीताल श्री गौरव किरार सहित वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *