सुखवंत सिंह मौत मामला: क्राइम सीन पर SIT चीफ, परिवार की सुरक्षा बढ़ी, FIR ट्रांसफर

SHARE:

नैनीताल/काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच टीम (SIT) के अध्यक्ष एवं IG STF श्री नीलेश आनन्द भरणें गुरुवार को टीम के साथ काठगोदाम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां एफएसएल टीम के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही प्रकरण से जुड़े स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
SIT चीफ ने बताया कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चौकी पैगा सहित अन्य संबंधित कार्यालयों व शाखाओं में उपलब्ध इस प्रकरण से जुड़े सभी अभिलेखों और दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की शुचिता बनी रहे।
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार अथवा गवाहों से अनावश्यक संपर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शिकायतकर्ता/पीड़ित व गवाहों की सुरक्षा के मद्देनज़र पीड़ित परिवार के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जा रही है।
तकनीकी विश्लेषण को मजबूत करने के लिए SIT में 6 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें 3 उप निरीक्षक, 2 हेड कांस्टेबल और 1 कांस्टेबल शामिल हैं। देर सायं SIT ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। SIT चीफ ने स्पष्ट किया कि जांच तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है। इसी क्रम में थाना ITI में पंजीकृत FIR को थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है। विवेचना के दौरान विधिसम्मत सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *