बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

नैनीताल जनपद में अवैध सट्टा एवं जुए के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 17 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति को अवैध सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मो. शकील पुत्र स्वर्गीय अब्दुल वाहिद, निवासी नई बस्ती (ताज मस्जिद के पीछे), थाना बनभूलपुरा, उम्र लगभग 50 वर्ष को मौके से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1460 नगद के साथ गिरफ्तार किया।
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 14/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
▪️ कांस्टेबल नरेन्द्र गिरी
▪️ कांस्टेबल शिवम कुमार

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *