
SSP नैनीताल की पहल: पुलिस व प्रेस एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच, SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस और प्रेस के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को आम्रपाली क्रिकेट मैदान में पुलिस एकादश एवं प्रेस एकादश के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
मैच में पुलिस एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेस एकादश को 39 रनों से पराजित किया।
पुलिस एकादश की सधी हुई बल्लेबाज़ी
पुलिस एकादश के कप्तान SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया।
पारी की शुरुआत थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं SOG प्रभारी राजेश जोशी ने की, हालांकि शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए।
इसके बाद SSP मंजुनाथ टी.सी. ने कप्तानी जिम्मेदारी संभालते हुए एक छोर थामे रखा और 45 रनों की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाज़ों के सहयोग से पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन का मजबूत लक्ष्य रखा।
प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और नवनीत बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश
164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश की शुरुआत पंकज पांडे और नवनीत बिष्ट ने की, लेकिन पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।
संघर्षपूर्ण खेल के बावजूद प्रेस एकादश 123 रन ही बना सकी।
प्रेस की ओर से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
पुलिस एकादश की तरफ से
योगेश गोस्वामी – 3 विकेट
CO नैनीताल रविकांत सेमवाल – 2 विकेट
“हार-जीत नहीं, आपसी संबंध अहम” — SSP
मैच के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस तरह के आयोजन से पुलिस और प्रेस के बीच विश्वास, संवाद और आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।”
मैच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान भी दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे।
टीम विवरण
पुलिस एकादश:
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (कप्तान), SP डॉ. जगदीश चंद्रा (उपकप्तान), SP मनोज कत्याल, CO सिटी अमित कुमार, CO रामनगर सुमित पांडे, CO नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक विजय मेहता, सुशील जोशी, राजेश जोशी, जगदीप नेगी, का. सुनील टम्टा, का. योगेश गोस्वामी
प्रेस एकादश:
संतोष जोशी (कप्तान), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







