
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध चरस की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.01.2026 की सायं चेकिंग अभियान के दौरान मंडी बाईपास रोड, हल्द्वानी से अभियुक्त को पकड़ा गया।
पुलिस ने अभियुक्त गोपाल सिंह के कब्जे से 750 ग्राम अवैध चरस एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल (UK06AB2486) बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 19/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह गांवों से चरस एकत्र कर अधिक मात्रा होने पर उसे शहर में बेचने के लिए लाता था।
अभियुक्त का विवरण
नाम: गोपाल सिंह
पिता का नाम: स्व. किशन सिंह
निवासी: ग्राम सुनकिया भटेलिया
थाना: मुक्तेश्वर
जनपद: नैनीताल
बरामदगी
750 ग्राम अवैध चरस
अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK06AB2486
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 मनोज कुमार – चौकी टीपीनगर, कोतवाली हल्द्वानी
का0 तारा सिंह – चौकी टीपीनगर, कोतवाली हल्द्वानी
का0 संतोष विष्ट – एसओजी
का0 भूपेन्द्र जेष्ठा – एसओजी
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







