नैनीताल में 31 दिन का फ्री AC-फ्रिज रिपेयर प्रशिक्षण, आवेदन शुरू

SHARE:

नैनीताल जनपद के युवाओं एवं युवतियों के लिए स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी नैनीताल द्वारा 31 दिवसीय एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा।

यह कार्यक्रम हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी स्थित आरसेटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पूरे जनपद के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्रशिक्षण की 75 प्रतिशत सीटें (25 सीटें) ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों, एनआरएलएम (SHG) समूहों से जुड़े परिवारों तथा मनरेगा परिवारों के सदस्यों के लिए आरक्षित हैं।

यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें प्रतिभागियों को

चाय एवं नाश्ता

भोजन

यूनिफॉर्म

प्रशिक्षण सामग्री

निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 09:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी ऋण एवं स्वरोज़गार योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

संपर्क नंबर:

📞 05946-266095

📞 8477009546

📞 8449692209

📞 9756947425

यह जानकारी निदेशक, आरसेटी नैनीताल द्वारा दी गई।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *