SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार की परेड, जवानों को कराया गया शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास

SHARE:

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में मंगलवार को नियमित परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों की फिटनेस, अनुशासन और स्मार्ट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वेपन/शस्त्र हैंडलिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम थाना परिसर में परेड आयोजित की गई, जहां पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हुए हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। परेड के माध्यम से जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और तत्परता का भी आकलन किया गया।
SSP नैनीताल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को परेड एवं शस्त्र अभ्यास अनिवार्य किए जाने से पुलिस बल की तैयारी, कार्यकुशलता और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूती मिलेगी।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *