
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र से एक दुखद दुर्घटना सामने आई है। दिनांक 19 जनवरी 2026 की सायं लगभग 06:30 बजे जैनल चौराहे के पास खड़े एक पिकअप वाहन में दो व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पाए गए।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भिकियासैंण, उपनिरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। दोनों व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों व्यक्ति ठंड से बचने के लिए वाहन के भीतर पेट्रोमैक्स जलाकर सो गए थे, जिससे वाहन के अंदर ऑक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, श्री हरबन्स सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚫ मृतकों का विवरण
1 अलाउदीन पुत्र जलाउदीन
उम्र – 42 वर्ष
निवासी – ग्राम पीपली अहीर
थाना – ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
2 रवि पुत्र गंगा राम
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – ग्राम महमूदपुर कैशो
थाना – ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







