एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

SHARE:

रामनगर में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार, 76 पाउच बरामद
रामनगर | 20 जनवरी 2026
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में लगातार चेकिंग एवं तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 20.01.2026 को भवानीगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त
गुरुप्रीत सिंह पुत्र रंजीत, निवासी हिम्मतपुर नई बस्ती, रामनगर, जनपद नैनीताल
को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 76 पाउच (लगभग 38 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली रामनगर पर एफआईआर संख्या 16/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी टीम
▪️ कांस्टेबल संजय कुमार
▪️ कांस्टेबल संजय सिंह
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *