
हल्द्वानी | 23 जनवरी 2026 (सू.वि.)
देश में एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में नई राह दिखाने वाली उत्तराखण्ड सरकार की ऐतिहासिक पहल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को ‘यूसीसी दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यूसीसी दिवस के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी सहित संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौंपे गए दायित्वों का सफल, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल एवं ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







