आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

लालकुआं (नैनीताल)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई थी कि एक व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अमर्यादित शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए। साथ ही अकाउंट बंद करने के एवज में पीड़िता पर निजी फोटो व वीडियो भेजने का दबाव बनाया गया और उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मु.अ.सं. 153/25 धारा 77/79/351(3) बीएनएस व 66(सी)/67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना निरीक्षक श्रीमती ललिता पांडे को सौंपी गई। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी एवं सर्विलांस की मदद से अभियुक्त सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार), उम्र 20 वर्ष को रोहतक-झज्जर मार्ग, हरियाणा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन Moto G35 5G बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में पीड़िता के निजी वीडियो डाउनलोड फोल्डर में मौजूद पाए गए। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक शंकर नयाल
कांस्टेबल गुरमेज सिंह

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *