
जनपद नैनीताल के ज्योलिकोट चौकी क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव तथा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए।
यह कार्रवाई चौकी प्रभारी श्री श्याम बोरा के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा दिल्ली नंबर वाहन DL8CAG-4140 को रोककर जांच की गई, जिसमें वाहन चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
की गई कार्यवाही का विवरण:
विशाल (पुत्र प्रेम ठाकुर), निवासी शाहदरा, दिल्ली
➤ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार, वाहन सीज।
विशाल, अरुण व करन (निवासी शाहदरा, दिल्ली)
➤ सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने के आरोप में धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान।
सभी आरोपियों का बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस का स्पष्ट संदेश:
नैनीताल पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि ड्रिंक एंड ड्राइव, हुड़दंग और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।
विशेषकर पर्यटन क्षेत्र होने के कारण जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
नैनीताल पुलिस आमजन और पर्यटकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







