हल्द्वानी में बढ़ती ठंड के बीच विधायक सुमित ह्रदयेश ने शुरू कराई अलाव व्यवस्था

SHARE:

उत्तराखंड सहित हल्द्वानी में मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। सुबह-शाम और देर रात कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
ठंड से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने एक सराहनीय पहल करते हुए विधानसभा क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था शुरू कराई है।
विधायक सुमित ह्रदयेश द्वारा अलाव सामग्री से भरी 6 गाड़ियों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। ये गाड़ियां बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और जरूरतमंद इलाकों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।
इस अवसर पर विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। हमारी कोशिश है कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद, मजदूर या राहगीर ठंड से परेशान न हो। इसी उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है और यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *