
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली रैतिक परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को DSA ग्राउंड नैनीताल में परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने परेड स्थल पर पहुंचकर रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की अनुशासनात्मक प्रस्तुति, समन्वय एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परेड को भव्य एवं दिव्य बनाने तथा पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं कार्यक्रम की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न हो सके।
रिहर्सल के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







