सड़क सुरक्षा माह: नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान

SHARE:

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
यातायात पुलिस हल्द्वानी ने नगर निगम हल्द्वानी के सहयोग से एक अभिनव पहल करते हुए शहर में नगर निगम के कूड़ा वाहन के माध्यम से अनाउंसमेंट कर घर-घर जाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना शुरू किया है।
इस अनाउंसमेंट के माध्यम से हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग न करना सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *