सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान

SHARE:

एसपी हल्द्वानी ने ऑटो, ई-रिक्शा व निजी बस चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
हल्द्वानी / नैनीताल | सूवि।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाकर आमजन को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना एवं यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पर्यवेक्षण में आज पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा हल्द्वानी शहर में ऑटो, ई-रिक्शा, निजी बस संचालकों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को Good Samaritan Scheme की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की निःसंकोच मदद करने तथा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इस अवसर पर श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री महेश चन्द्रा, प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह (सीपीयू हल्द्वानी), श्री शेर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष ऑटो यूनियन दमुआदूंगा, श्री राजा आहूजा, अध्यक्ष ऑटो यूनियन ओके होटल सहित ऑटो, ई-रिक्शा, निजी बस संचालक, स्थानीय नागरिक एवं यातायात व सीपीयू पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहयोग करें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई