
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए 02 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई थी कि सब्जी मंडी मंगलपड़ाव एवं सदर बाजार मंगलपड़ाव क्षेत्र से अज्ञात चोरों द्वारा उनके मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं।
जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 39/2026 एवं 40/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण करते हुए दिनांक 31 जनवरी 2026 को मंडी बाईपास हल्द्वानी क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1️⃣ सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी
निवासी – छोटा तितुलिया, हाथीघर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड)
उम्र – 22 वर्ष
2️⃣ मन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया
निवासी – ग्राम बाओपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड)
उम्र – 21 वर्ष
बरामदगी विवरण
अभियुक्त सुजन से – सैमसंग A-56 मोबाइल फोन
अभियुक्त मन्नी नोनिया से – सैमसंग S-24 मोबाइल फोन
पुलिस टीम
▪️ उप निरीक्षक – गौरव जोशी
▪️ उप निरीक्षक – रविन्द्र राणा
▪️ कांस्टेबल – संतोष बिष्ट
▪️ कांस्टेबल – भूपाल मेहरा
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







