
एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यकुशलता की सराहना करते हुए नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अक्टूबर 2024 से जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी लालकुआं तथा क्षेत्राधिकारी भवाली के पद पर तैनात रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी नेतृत्व करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे, सीएफओ श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिसूचना श्रीमती मीना पांडे, थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा, प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







