केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

SHARE:

हल्द्वानी, 4 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में दूरदर्शी बजट बताया। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, रोजगार, ग्रीन एनर्जी, आयुष और कौशल विकास को नई गति दी गई है। इससे पर्वतीय, सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों सहित गांवों, महिलाओं और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को केंद्रीय करों में ₹17,414.57 करोड़ का हिस्सा मिलेगा तथा रेलवे क्षेत्र में राज्य को ₹4,769 करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटन हुआ है। केंद्रीय बजट 2026-27 राज्य के समावेशी, संतुलित और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *