
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रस्तावित लीग के नाम पर दो टीम मालिकों से हुई थी धोखाधड़ी
हल्द्वानी/नैनीताल | 05 फरवरी 2026
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित होने वाली बहुचर्चित ई0वी0सी0एल (Epic Victory Cricket League) के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े का SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने खुलासा किया है।
इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के लेन-देन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
32 लाख रुपये की ठगी का मामला
दिनांक 05.02.2026 को
श्री हेमन्त शर्मा, निवासी झज्जर (हरियाणा)
श्री नारायण पाल, पूर्व विधायक सितारगंज, निवासी हल्द्वानी
द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई कि ईवीसीएल क्रिकेट लीग के मालिक विकास ढाका ने क्रिकेट लीग आयोजन के नाम पर उनसे भारी धनराशि हड़प ली।
इस संबंध में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 13/2026 व 14/2026, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर दिया गया झांसा
आरोपी विकास ढाका द्वारा टीम मालिकों को यह बताया गया कि लीग में
हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय व रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे।
🔹 हेमन्त शर्मा से ठगी
यू.पी. वॉरियर्स टीम की फ्रेंचाइज़ी
बताई गई कीमत: ₹50 लाख
डिस्काउंट का लालच देकर तय सौदा: ₹30 लाख
अब तक वसूली गई राशि: ₹23 लाख
🔹 नारायण पाल से ठगी
उत्तराखंड सोल्जर्स टीम की फ्रेंचाइज़ी
बताई गई कीमत: ₹50 लाख
डिस्काउंट के बाद सौदा: ₹40 लाख
नकद व प्रचार सामग्री सहित कुल खर्च: ₹9 लाख
टूर्नामेंट शुरू न होने पर हुआ खुलासा
टूर्नामेंट की तिथि 01 फरवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन तय तिथि बीतने के बाद भी न तो आयोजन शुरू हुआ और न ही कोई तैयारी दिखाई दी।
जांच में सामने आया कि—
किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को आयोजन की जानकारी नहीं थी
न तो लोगो, ड्रेस और न ही होर्डिंग्स तैयार कराई गई थीं
आरोपी पहले से ही धोखाधड़ी की मंशा से रकम वसूल रहा था
आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने
दिनांक 06.02.2026 को मल्ला काठगोदाम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
विकास ढाका
पुत्र – यशवीर सिंह ढाका
निवासी – A-162, सेक्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश
उम्र – 35 वर्ष
पुलिस टीम
▪️ उप निरीक्षक दिलीप सिंह
▪️ उप निरीक्षक नीतू
▪️ कांस्टेबल करतार सिंह
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







