
चाकू से हमला करने वाले आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद।
दिनांक 07.02.2026 को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम घोड़िया हलसो, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि महेश आर्या पुत्र दयाल राम, निवासी ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला किया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR संख्या 02/2026, धारा 109 BNS के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा ग्रहण की गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07.02.2026 को अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
महेश आर्या पुत्र दयाल राम
निवासी – ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल
उम्र – 22 वर्ष
बरामदगी
हमले में प्रयुक्त चाकू
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष – श्री विजय नेगी
कांस्टेबल – दीपक सिंह
होमगार्ड – जीवानंद दानी
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







