भवाली में पुलिस का बड़ा एक्शन 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 21 पर कसा शिकंजा

SHARE:

भवाली में सत्यापन अभियान, 199 बाहरी व्यक्तियों की जांच, 21 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा भवाली क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। यह अभियान हाल के दिनों में क्षेत्र में घटित घटनाओं के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी/अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित किया गया।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी की टीमों ने कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 02, 03 व 04 के रेहड़, गांधी कॉलोनी और टमट्यूड़ा क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान कुल 51 मकानों में निवासरत 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान 21 व्यक्तियों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं।
SSP नैनीताल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें। नैनीताल पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *