स्टार के साथ बढ़ी जिम्मेदारी , SSP नैनीताल ने निरीक्षक रमेश नेगी को दी शुभकामनाएं

SHARE:

नैनीताल पुलिस में पदोन्नति के अवसर पर आज एक गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक (स0पु0) श्री रमेश सिंह नेगी के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पदोन्नत निरीक्षक रमेश सिंह नेगी के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए सफलता की कामना की।
निरीक्षक रमेश सिंह नेगी ने पुलिस विभाग में आरक्षी पद से सेवा की शुरुआत की थी। वर्षों की ईमानदार और निष्ठावान सेवा के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है, जो उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है।
पीपिंग सेरेमनी के अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह तथा उप निरीक्षक अर्जुन गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *