नैनीताल में विधानसभा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 77.47% मतदाता मैपिंग पूर्ण

SHARE:

फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत नैनीताल में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री विवेक राय, अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल ने की।
बैठक में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत Booth Level Agent (BLA-1) उपस्थित रहे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया गया।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद की छह विधानसभा सीटों में
Indian National Congress द्वारा 643
Bharatiya Janata Party द्वारा 913
बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत BLO ऐप के माध्यम से वर्ष 2003 की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान किया जा रहा है। कुल 8,14,878 मतदाताओं में से 6,31,277 की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जो 77.47% है।
इसके अतिरिक्त 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक युवा एवं महिला मतदाताओं की पहचान हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है।
बैठक में Election Commission of India की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” की जानकारी भी दी गई, जिससे मतदाता नाम जोड़ने, संशोधन एवं पहचान पत्र संबंधी सहायता सीधे प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में श्री हंसा दत्त पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *