
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दिनांक 13 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला गेट काठगोदाम में सघन वाहन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07GA 2810 चालक हिमांशु सिंह (21 वर्ष), निवासी सिसौना, सितारगंज, उधम सिंह नगर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि आमजन के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस टीम का विवरण
▫️ उ0नि0 दिलीप कुमार
▫️ हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राणा
▫️ कानि0 प्रमोद कुमार
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







