महाशिवरात्रि 2026: छोटा कैलाश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु SSP नैनीताल के निर्देश पर चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था

SHARE:

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर छोटा कैलाश में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा अमृतपुर अमिया इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी नैनीताल ने अधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी जाए, श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराए जाएं तथा सभी के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।
तैनात पुलिस बल का विवरण
निरीक्षक – 03
उप निरीक्षक / अपर उप निरीक्षक – 18
हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल – 61
महिला कांस्टेबल – 25
इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 02 प्लाटून पीएसी, 02 टीम एसडीआरएफ, 02 टीम फायर ब्रिगेड, सीपीयू तथा क्रेन की भी तैनाती की गई है।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल श्री राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपील
नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी दर्शनार्थियों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *