
आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटा कैलाश स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। उन्होंने कुमाऊं मंडल एवं समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर आयुक्त श्री रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र एक अद्भुत एवं अलौकिक तीर्थ स्थल है, जहां प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







