आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु Operation Crackdown के तहत नैनीताल पुलिस का सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान जारी

SHARE:

251 व्यक्तियों का सत्यापन | 63 के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही | ₹26,750 का जुर्माना

नैनीताल पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु Operation Crackdown Verification Drive संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न आश्रमों, होम-स्टे, हॉस्टल, होटल, ढाबों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों, साथ ही किरायेदारों, श्रमिकों, प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों एवं बाहरी निवासियों का व्यापक सत्यापन किया जा रहा है।

अज्ञात, संदिग्ध एवं आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर निवास कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को विशेष टीम गठित कर दिनांक 15 फरवरी 2026 से एक माह तक सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संभावित संलिप्तता को देखते हुए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
आज की गई कार्यवाही का विवरण
▪️ कुल होटल/ढाबे चेक – 78
▪️ कुल व्यक्तियों का सत्यापन – 251
▪️ पुलिस एक्ट में कार्यवाही – 63 व्यक्ति
▪️ कुल जुर्माना – ₹26,750
नैनीताल पुलिस द्वारा Operation Crackdown के तहत सत्यापन एवं चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *