नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी में स्मैक व अवैध देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 फरवरी 2026 को हल्द्वानी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मामला 1 (स्मैक तस्करी):
चेकिंग के दौरान एफटीआई के सामने पुराने खंडहर से सलमान कुरैशी (निवासी इन्द्रानगर, वनभूलपुरा, नैनीताल) को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में FIR नं. 65/2026 (धारा 8/21 NDPS Act) दर्ज की गई।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 रविन्द्र राणा (प्रभारी चौकी मेडिकल)
कानी0 दिनेश नगरकोटी
मामला 2 (अवैध देशी शराब):
पीडब्ल्यूडी गेट मंडी बाइपास क्षेत्र से भीम सिंह (निवासी कलसीमा, अल्मोड़ा; हाल निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी) को माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के 58 पाउच के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध FIR नं. 66/2026 (धारा 60 आबकारी अधिनियम) पंजीकृत की गई।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा (प्रभारी चौकी मंडी)
कानी0 ललित मेहरा
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *