
सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार, हल्द्वानी में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और यूपीसीएल द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बरसात के दौरान गोला पुल को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने के लिए समय रहते सभी आवश्यक एहतियाती कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गोला नदी व नहर कवरिंग पर फोकस
गोला नदी से भू-कटाव रोकने हेतु संबंधित विभागों को तत्काल डीपीआर शासन को भेजने तथा एक प्रति सांसद कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश।
पन चक्की–कटघरिया नहर कवरिंग कार्य 15 मार्च तक युद्धस्तर पर पूर्ण करने को कहा।
बच्ची नगर नहर कवरिंग के लिए प्रस्ताव शासन में भेजने व एस्टिमेट साझा करने के निर्देश।
निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता
लोनिवि को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश।
विद्युत विभाग पर सख्ती
यूपीसीएल की समीक्षा में सांसद ने अभियंताओं को अधीनस्थ कर्मियों की कार्यशैली पर पैनी नज़र रखने को कहा।
अधिक बिल की शिकायत पर नियमानुसार सब-मीटर लगाकर जांच।
क्षतिग्रस्त पोल और झूलते तारों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
उपस्थित अधिकारी
अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार व संदीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर आर्या, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, राजीव जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी कमल नयन जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







