
Supreme Court of India में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई से पूर्व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह सुनवाई दिनांक 24 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर क्षेत्र में AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है। एहतियातन भारी पुलिस बल, पीएसी, फायर यूनिट, टियर गैस, ड्रोन यूनिट एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है।

Nainital Police द्वारा बनभूलपुरा के रेलवे स्टेशन, इन्द्रानगर, मुजाहिद चौक, ताज मस्जिद, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा सहित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर आमजन को शांति व सुरक्षा का संदेश दिया गया।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों, अफवाह फैलाने वालों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। लोकल पहचान पत्र के बिना कोर एरिया में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा संदिग्धों पर प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी है।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल ने किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सहित थाना पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।
SSP नैनीताल की अपील
SSP नैनीताल ने आम नागरिकों से अपील की है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, अफवाहों से बचें, प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







