लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

नैनीताल पुलिस द्वारा नशामुक्त उत्तराखण्ड मिशन को लगातार मजबूती दी जा रही है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में जनपद पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है।
इसी क्रम में कोतवाली लालकुआं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: मौ0 रफी
पिता का नाम: शकील अहमद
निवासी: वार्ड नं0 14, उजालानगर, बनभूलपुरा
जनपद: नैनीताल
बरामद नशीले इंजेक्शन
Avil Injection – 150 अदद
Buprenorphine Injection IP – 150 अदद
➡️ कुल: 300 अदद नशीले इंजेक्शन
⚖️ दर्ज मुकदमा
कोतवाली लालकुआं में
FIR संख्या: 38/26
धारा: 8/22/29 NDPS Act
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
कोतवाली किच्छा
FIR संख्या: 82/25
धारा: 8/22 NDPS Act
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त नशीले इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 NDPS Act की बढ़ोतरी की गई है तथा सह अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 945 गणेश गिरी
कानि0 117 कुवेर राणा
कानि0 313 संतोष विष्ट (एसओजी)
कानि0 58 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई