
पनचक्की सड़क आपहादसे पर सख्त एक्शन में नैनीताल पुलिस, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने किया स्थलीय निरीक्षण
हल्द्वानी में भारी वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक, बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

पनचक्की रोड पर घटित सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में SSP नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० ने विशेष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल समेत हल्द्वानी शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं कंस्ट्रक्शन साइट्स का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए ठोस व स्थायी कदम उठाए जाएंगे।
इन प्रमुख स्थानों का किया गया निरीक्षण
पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, चौंफला चौराहा तथा कठघरिया चौराहे का बारीकी से जायजा लिया गया।
महत्वपूर्ण निर्देश
भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु घटनास्थल के पास बने रैंप को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश।
कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया एवं हनुमान मंदिर चौराहे से हल्द्वानी शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर विस्तृत चर्चा।
कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा हेतु टेंपो हाईट गेज, बैरियर एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश।
हनुमान मंदिर चौराहे पर स्लाइडिंग बैरियर एवं ट्रैफिक आइलैंड को अपग्रेड करने के आदेश।
हल्द्वानी शहर के लिए विशेष यातायात योजना (Traffic Plan) तैयार करने के निर्देश, जिससे सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
शहर की सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, ब्लिंकिंग लाइट एवं सैंड बैग अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान SP ट्रैफिक डॉ० जगदीश चंद्र, SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, CO हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, सीपीयू व यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसामान्य से अपील
नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान एवं नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







