
हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी के सहारे सुलझाई वारदात, सोने की बाली बरामद
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 26.02.2026 को वादिनी नरमा पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह, हल्द्वानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद अभियुक्त की पहचान कर उसे सोने की कान की बाली सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
बृजेश कुमार पुत्र श्रीपाल शर्मा
निवासी – रमापुर अपर तिलहर, रामपुर मीरानपुर कटरा,
जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.)
उम्र – 38 वर्ष
💍 बरामदगी
01 अदद सोने की कान की बाली
आपराधिक इतिहास
FIR 990/2016 – धारा 401/411/414 भादवि, थाना कटरा, शाहजहांपुर
FIR 991/2016 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कटरा, शाहजहांपुर
FIR 628/2025 – धारा 305/317(2)/318(4) बीएनएस, थाना मीरगंज, बरेली
पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज कुमार
हे0का0 इसरार अली
कानि0 अनिल कुमार
कानि0 दिनेश नगरकोटी
कानि0 अनिल गिरी
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






