होली-रमजान से पहले नैनीताल पुलिस का एक्शन, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही

SHARE:

हल्द्वानी/लालकुआं।
आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली हल्द्वानी: स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी नाकाम
हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब की सप्लाई कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सोनू शर्मा पुत्र स्व. सतपाल शर्मा, निवासी खन्ना फार्म, तीन पानी, बरेली रोड।
बरामदगी:
▪️ 144 पव्वे रॉयल स्टैग (03 पेटी)
▪️ स्कूटी संख्या – UK04U-6470
🔹 कोतवाली लालकुआं: 80 वर्षीय वृद्ध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया
लालकुआं के जयपुर बीसा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
लाल सिंह पुत्र स्व. बहादुर सिंह, निवासी जयपुर बीसा, हल्दूचौड़, लालकुआं (उम्र 80 वर्ष)
बरामदगी:
▪️ 54 पाउच अवैध कच्ची शराब
कानूनी कार्यवाही
दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पर्वों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *