
माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर जनपद नैनीताल पहुँचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस हल्द्वानी में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी. सी. भी उपस्थित रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






