महिला दिवस पर नैनीताल में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं

SHARE:

नैनीताल, 8 मार्च 2026 (सूवि)।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की ओर से प्रदेशभर में महिला जन सुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक जनपद में दिनांक 09 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में जनपद नैनीताल में एक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम दिनांक 10 मार्च 2026 को जिलाधिकारी सभागार, डीएम कार्यालय नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। यह जन सुनवाई राज्य महिला आयोग जिला नैनीताल की सदस्य कंचन कश्यप एवं सदस्य उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न होगी।
महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। इस दौरान शासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जनपद नैनीताल की समस्त पीड़ित एवं समस्याग्रस्त महिलाएं निर्धारित तिथि को जिलाधिकारी सभागार, नैनीताल पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकती हैं, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई