
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का जन्मदिन व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया, स्व. इंदिरा हृदयेश का चित्र भेंट किया
हल्द्वानी। आज दिनांक 6 मार्च 2026 को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित हृदयेश (विधायक हल्द्वानी) का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से विधायक सुमित हृदयेश को उनकी माताजी स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश का चित्र भेंट किया गया तथा केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक पुरनचंद पाठक ने विधायक सुमित हृदयेश को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल राजनीतिक जीवन और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी उवेश रजा खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, मंडी प्रभारी विजय जायसवाल, जिला महामंत्री राघवेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विधायक सुमित हृदयेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






