नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार

SHARE:

नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार
नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। इसके बाद वह ऑटो से काठगोदाम पहुंची और वहां से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली।
रात करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने नैनीताल जाने के बजाय वाहन को पटवाढांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने गाड़ी रोककर उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन भी लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पीड़िता की तहरीर पर थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनार) और जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच कर आरोपी को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का Vivo Y100 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
दीपक सिंह बोरा पुत्र नंदन सिंह बोरा, निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 39 वर्ष।
बरामदगी:
पीड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100)
घटना में प्रयुक्त वाहन UK04TB 5500 (वैगनार)
पुलिस टीम:
मनोज सिंह नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल),
उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय,
महिला उपनिरीक्षक बबीता,
अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार,
कांस्टेबल बृजमोहन,
कांस्टेबल परमजीत सिंह।
एसएसपी नैनीताल का बयान:
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नैनीताल में पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *