मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद

नैनीताल जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को उसके पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक युवक घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर नंबर 75/2026 धारा 74/332(सी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च को करन आर्या (20 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी नया गांव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल को जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK 04TA-7131 भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *