
उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की खुलकर की सराहना
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने पहुंचकर नीम करौली बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद नैनीताल स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में राज्य में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विशाल मिश्रा ने उत्तराखंड पुलिस की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां तैनात पुलिस कर्मियों का व्यवहार अत्यंत अनुशासित, सहयोगात्मक और संवेदनशील है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।
इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया, जिससे वातावरण भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया।
अपने अनुभव साझा करते हुए गायक विशाल मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा मन को गहराई से छू जाती है, जो हर आगंतुक को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







