सोशल मीडिया में अराजकता पर सख्त रुख, पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की आपात बैठक

SHARE:

सोशल मीडिया में हुड़दंग फैलाने को लेकर पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
आज पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा मेर के नेतृत्व में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया आधुनिक युग का आईना है, लेकिन संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर समाज में अराजकता फैलाना देवभूमि के संस्कारों के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ महिलाओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक माहौल को खराब किया जा रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीमा भट्ट एवं अंजू पांडेय ने कहा कि महिलाएं समाज की प्रथम पाठशाला होती हैं। महिला वह सक्षम प्रबंधक है जो घर से लेकर देश तक को संभालने की क्षमता रखती है, लेकिन सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण नकारात्मक प्रवृत्तियाँ सामने आ रही हैं, जिनका दूरगामी प्रभाव समाज पर पड़ सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया के लिए स्पष्ट और प्रभावी गाइडलाइन बनना अत्यंत आवश्यक है।
वहीं नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा कि इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर के नाम पर कुछ लोग केवल व्यूज़ और लाइक्स के लिए सामाजिक अराजकता फैला रहे हैं, जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द ठोस नियम-कानून बनाए जाएं और अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *